बस्ती। परमिट शर्तों का उल्लंघन कर राष्ट्रीयकृत मार्ग पर संचालित बसों के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग की टीम ने गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर तीन बस समेत 33 वाहनों के चालान काटे।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यात्रीकर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक कुलदीप कुमार त्रिपाठी के साथ संयुक्त अभियान में बड़ेवन चौराहे के पास अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष चेकिंग की। इस दौरान तीन बसों का परमिट शर्तों के उल्लंघन में, नौ वाहनों का अवैध पार्किंग में, आठ वाहनों का बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मिलने पर चालान काटा गया। इसके साथ ही एक ओवरलोड ट्रक सीज किया गया। संवाद