फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना लदे ओवरहाईट पांच ट्रालों का काटा चालान

विज्ञापन
बनकटी में गन्ना लदे वाहनों का चालान करते सीओ। संवाद
विज्ञापन
बनकटी। मुंडेरवा शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों के ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों से आए दिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। इस पर नकेल करने के लिए शनिवार को रुधौली के सीओ कुलदीप सिंह यादव ने ब्लॉक मुख्यालय के पास चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान ओवर हाईट और ओवरलोड गन्ना लदे पांच ट्रालों का चालान किया गया।
इस वाहनों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। बता दें कि सीओ लालगंज थाने में समाधान दिवस में भाग लेने जा रहे थे।
ब्लॉक मुख्यालय के पास ओवरलोड व ओवर हाईट गन्ना लदे ट्रालों के चलते जाम देखकर भड़क गए। इसके बाद उन्होंने पांच ट्रालों का चालान कर 35 हजार का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन

वाहन चालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें