सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक-दूजे के हाथ को थामे जोड़े स्रोत विभाग
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को बस्ती शहर के ब्लॉक रोड स्थित एक मैरिज हाल में छह ब्लॉकों के 15 जोड़े एक-दूजे के हुए।
जिले को चालू वित्तीय साल के पहले चरण में 575 जोड़े की शादी कराए जाने का लक्ष्य मिला था, जिसमें आयोजित हुए कार्यक्रमों में 15 अनुपस्थित रहे थे, नए जोड़ो को इस बार मौका दिया गया।
बताया गया कि उन्हें योजना के तहत 25 हजार रुपये कीमत के उपहार और दैनिक जरूरत के सामान भी दिए गए। अतिथियों ने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बस्ती सदर, सांऊघाट, बनकटी और बहादुरपुर विकास खंड के तीन-तीन जोड़ों, दुबौलिया के दो और परशुरामपुर के एक जोड़े का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया।
समारोह में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अतिथियों का आभार जताया। बीडीओ सांऊघाट मनोज कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत सहजराम, गोटवा के ग्राम प्रधान शिवश्याम वर्मा ने मंगलमय की।