फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े महिला के गले से चेन झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े महिला के गले से चेन झपटा
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। बेखौफ बाइक सवार बदमाश महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के बिहरा गांव की रहने वाली लक्ष्मीना पत्नी गंगा प्रसाद शनिवार शाम पांच बजे घर से पैदल महराजगंज बाजार आ रही थीं। जैसे ही वह महराजगंज चौकी के सामने मचोइया पुल के निकट पहुंचीं, तभी पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने गले का चेन छीन लिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बाइक सवार बदमाश हर्रैया की तरफ भाग निकले। कुछ देर बाद हर्रैया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों को नहीं पकड़ पाई। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें