फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केंद्रीय टीम ने किया हर घर जल योजना का सत्यापन

Fri, 27 Dec 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। केंद्रीय टीम द्वारा गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर जल योजना का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

टीम में शामिल पीसी सागर एवं जय भगवान ने क्षेत्र के बाघापार, अमरडोभा, एकमा सहित चार ग्राम पंचायतों में एक-एक कर सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन आदि का भौतिक सत्यापन किया।
गांव में जांच के लिए लगाई गई महिलाओं को शुद्ध पेयजल किट के माध्यम से पानी की जांच कराई और शुद्ध पेयजल पीने के लिए जागरूक किया ।
केंद्रीय जांच टीम ने अभिलेखों के अनुसार चौपाल लगाकर समूह की महिलाओं को किट के जरिए पानी में क्लोराइड, क्यूरीन नाइट्रेट आदि की जांच कराई और शुद्ध पानी पीने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रमिला व पूनम आदि ने ओवरहेड टैंक से पाइप लीकेज, गंदा पानी व कुछ घरों तक घर तक पानी न पहुंचाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के सहायक अभियंता योगेंद्र प्रसाद और अवर अभियंता उपहार गुप्ता, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, विष्णु देव त्रिपाठी, गोपाल यादव, आशुतोष पटेल, अंकित पांडेय के अलावा प्रधान व सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें