नगर बाजार। आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह द्वारा जनगणना कार्य के अंतर्गत नियुक्त 09 सुपरवाइजर एवं 45 प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
अधिशासी अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनगणना से संबंधित समस्त कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर एवं पूरी पारदर्शिता के साथ संपादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने प्रत्येक सुपरवाइजर को अपने अधीन कार्यरत प्रगणकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही जनगणना कार्य में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे आंकड़ों का सही एवं सटीक संकलन सुनिश्चित हो सके।