मानिकचंद। विकास क्षेत्र सल्टौआ के ग्राम पंचायत बसडिलिया के राजस्व गांव बसडीला में उत्तर प्रदेश सरकार की जनस्वास्थ्य जागरूकता पहल के अंतर्गत शिविर में जनता को स्वस्थ जीवनशैली, आयुर्वेद और रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी, सिसवा बरूवार डॉ. अनिरुद्ध कुमार और प्रभारी चिकित्साधिकारी सुहई डॉ. शबनम जहां ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों का मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या, गलत खान-पान, तनाव और प्रकृति से दूरी है। ऐसे समय में आयुर्वेद और संतुलित जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। आउटरीच कैंप के दौरान लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं दवाओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक दयाशंकर मिश्र, प्रदीप यादव, सविता, छोटेलाल, संगम पाल आदि मौजूद रहे।