बस्ती। सपा कार्यालय में निषाद राज गुह्य, महर्षि कश्यप और सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने युवाओं का आह्वान किया कि वे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें।
सदर विधायक ने कहा कि शृंग्वेरपुर के राजा गुह्य ने वनवासकाल में श्रीराम राम, सीता तथा लक्ष्मण को अपने नगर में आश्रय देने के साथ ही केवटराज से गंगा पार करवाया था। वहीं, ऋषि कश्यप का समाज निर्माण में विशेष योगदान रहा। कहा कि अपनी शिक्षाओं और अपने काम को व्यापक प्रचार दिलाने के लिए अशोक ने मौखिक घोषणाओं के माध्यम से और अनेक स्थानों पर चट्टानों और स्तंभों पर उत्कीर्णन के माध्यम से उन्हें प्रचारित किया। बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती और सपा के नीति कार्यक्रम को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य हो और पात्रोें को मदद, अन्याय के मुखर विरोध का सिलसिला जारी रहे। हमें जन भावनाओें पर खरा उतरना होगा।
कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कविंद्र चौधरी अतुल’ पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, समाजवादी चिंतक चंद्रभूषण मिश्र, समीर चौधरी, मो. स्वालेह, जमील अहमद आदि शामिल रहे। अंत में सपा के सेक्टर अध्यक्ष राम सूरत चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।