फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ही मनाएं त्योहार : आईजी

विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभागार में अधिकारयों के साथ बैठक करते आईजी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
घर पर ही मनाएं त्योहार : आईजी
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में क्राइम मीटिंग में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई
सड़क हादसों में एमवी एक्ट की हो कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना काल में आसन्न मोहर्रम और अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर जिले की कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस लाइंस में क्राइम मीटिंग एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता आईजी अनिल कुमार रॉय ने की। उन्होंने लोगों से घरों पर त्योहार बनाने की अपील की।
एसपी हेमराज मीना की उपस्थिति में क्राइम मीटिंग से पहले सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। आईजी ने वर्ष-2020 की शुरुआत से अब तक की गई निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की। गुमशुदा बच्चों, अपहृत, अपहृता की बरामदगी, हत्या, लूट, नकबजनी, चोरी, जनता की शिकायतों के निस्तारण, अपराधों की रोकथाम व घटना का पर्दाफाश कर शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की सूची तथा थानों के एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अभियोगों की विवेचनाओं में कार्रवाई के संबंध में विस्तृत विवरण मांगा गया। अभियोग का शत-प्रतिशत पंजीकरण करने के निर्देश दिए। सड़क हादसे के मामलों में मोटरयान अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने की नसीहत दी गई। राजस्व से संबंधित विवादों में शांतिभंग की आशंका में चालान करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि संपति संबंधित मामले में गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाए। थाने पर आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता से पेश आएं व उनके शिकायती प्रार्थना पत्रों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इस दौरान एएसपी, सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी गिरीश सिंह, हर्रैया के सीओ एसपी सिंह के अलावा कोतवाल राजाराम यादव, पुरानी बस्ती अवधेश राज सिंह, हर्रैया सर्वेश राय, पैकोलिया शिवाकांत मिश्र, नगर संतोष सिंह, कलवारी विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी सहित अन्य थानाध्यक्ष, आरआई आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें