फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमहट घाट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे...मुस्तैद रहेगी पुलिस

Sat, 25 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छठ पूजा के मद्देनजर अमहट घाट पर प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। बृहस्पतिवार को विशेष बम निरोधक दस्ते ने घाट पर सघन चेकिंग की थी। पूजा के दिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर पुलिस का विशेष जोर रहेगा। इसके लिए आवागमन वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। यहां पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगेगी। वह पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

सोमवार की शाम चार बजे के बाद अमहट जाने वाले सभी रास्ते चार पहिया वाहनों के लिए सील कर दिए जाएंगे। शास्त्री चाैक, फुटहिया, कमिश्नर कार्यालय के पास बैरिकेडिंग करके पुलिस मुस्तैद कर दी जाएगी। इन जगहों से श्रद्धालुओं को पैदल घाट तक जाने दिया जाएगा। असमर्थ लोगों को ही वाहन जाने की अनुमति दी जाएगी।
मेला क्षेत्र में वाहन की पार्किंग नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका की ओर से अमहट घाट की विधिवत सफाई की जा रही है।
नदी के दोनों तरफ लाइटिंग की भी व्यवस्था है। नदी के अंदर अर्घ्य देने के लिए भी रस्सी से बैरिकेडिंग की जा रही है। ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जाने पाए।
विज्ञापन

इसके अलावा हादसे के दौरान राहत कार्य के लिए जल पुलिस एवं एनडीआरएफ की एक टीम भी बुलाई गई है। यह नदी के अंदर मुस्तैद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में निगरानी करेंगे। जबकि निर्मली कुंड पर भी नगर पालिका की ओर से प्रकाश, सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें