10वीं और 12वीं में 7971 विद्यार्थी पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। छात्र-छात्राओं को प्रवेशपत्र वितरित किए जा चुके हैं। विद्यार्थी शहर में आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
जिले में 42 स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संचालित होते है। यहां पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के 7971 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें 10वीं के चार हजार 593 और 12वीं के तीन हजार 378 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
श्रीराम पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, आरसीसी पब्लिक स्कूल, दीसीएमएस, सरला इंटरनेशनल स्कूल और ओमनी इंटरनेशनल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार किसी भी स्कूल को स्वकेंद्र नहीं बनाया गया है। हर परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के अलावा संबंधित स्कूल के दो-दो शिक्षकों की ड्यूटी भी रहेगी, ताकि विद्यार्थियों को समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा सचल दल और प्रेक्षक भी परीक्षा की शुचिता की निगरानी करेंगे।