- सामाजिक विज्ञान परीक्षा में 373 परीक्षार्थी पंजीकृत, पांच केंद्रों पर चल रही है परीक्षा
बस्ती। सीबीएसई की 10वीं की अंकसुधार परीक्षा बृहस्पतिवार को पांच केंद्रों पर आयोजित हुई। सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर गोविंद सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 373 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 330 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन कराया गया। किसी भी केंद्र से अव्यवस्था अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग की कोई सूचना नहीं मिली। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में 45 में से 39 उपस्थित और छह अनुपस्थित रहे। वहीं, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में कुल 146 में से 142 उपस्थित व चार अनुपस्थित रहे। इसके अलावा, श्रीराम पब्लिक स्कूल में कुल 43 में से 30 उपस्थित, 13 अनुपस्थित रहे। ओम्नी इंटरनेशनल स्कूल में कुल 70 में से 52 उपस्थित, 18 अनुपस्थित रहे। लिटिल फ्लावर्स स्कूल में 69 में से 67 उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे।