हर्रैया। जिवधरपुर कुंवर गांव में सोमवार की रात रास्ते के विवाद में अधेड़ के मौत का मामला उलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस विसरा प्रिजर्व कर प्रयोगशाला से जांच कराने की कार्रवाई में जुट गई है। जीवधरपुर कुंवर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। धक्का मुक्की के दौरान शिवकुमार सिंह (55) गिर गए थे। उन्हें सीएचसी हर्रैया ले जाया गया चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई राजेश कुमार सिंह ने तहरीर देकर पटीदारों पर जान से मारने की नीयत से धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है।
शरीर में बाहर व अंदरूनी हिस्से में कोई चोट नहीं मिली है। विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद