फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत की वजह साफ नहीं, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के रेहरवा गांव के पास बुधवार की देर शाम चरी के खेत में मिले राम भवन (60) का शव बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया तिवारी गांव पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, फिलहाल बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर रामभवन का शव मिला है उसी से चंद कदम दूर कंपोजिट शराब की दुकान है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि रामभवन मजदूरी करता था और रोजाना शराब पीने के लिए ठेके पर जाता था। बुधवार की देर शाम शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की, हालांकि परिवार के लोग भी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि राम भवन की माली हालत काफी खराब बताई जा रही है। पत्नी रमावती देवी की सात माह पहले लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। राम भवन के दो बेटे रामानंद और अंकित बाहर रहते हैं। मौत की सूचना पर बृहस्पतिवार को पहुंचे हैं। अंकित ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें