फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दरवाजा तोड़कर नकदी व जेवर चोरी

Mon, 30 Jun 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली पुलिस ने भानपुर रोड स्थित वार्ड नंबर तीन में हुई चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित कौशल ने तहरीर दी है कि 27 जून को उनके घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुस गया। कमरे में रखे बक्से को खोलकर करीब दो लाख रुपये के जेवरात व बीस हजार रुपये चुरा ले गया। सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी विजय दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

तीन स्कूलों में चोरी, एफआईआर दर्ज
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। रायपुर में हुई चोरी की घटना में प्रधानाध्यापिका कीर्ति वर्मा ने तहरीर दी है कि वह शनिवार को स्कूल पर पहुंची तो कक्ष संख्या चार का ताला टूटा मिला। कमरे में रखा गैस सिलिंडर, चटाई का बंडल चोरी हो गया था। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय जमौलिया और कंपोजिट विद्यालय नेउरी रामबक्श में 16 जून को चोरी हुई। इन तीनों घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
किशोरी को भगा ले जाने का केस दर्ज
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 26 जून की दोपहर तीन बजे से लापता है। उनका आरोप है कि जितेंद्र यादव उनकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। वह बेटी से मोबाइल पर बात करता था। आरोप है कि वही अपनी बातों में फंसाकर उनकी बेटी को भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

जमीन के लिए भिड़े दो भाई,केस दर्ज
सोनहा। पुलिस ने जमीन विवाद में हुई मारपीट मामले में केस दर्ज किया है। खैरा गांव के संजय प्रताप सिंह का आरोप है कि उनके परिवार में जमीन का विवाद चल रहा है। उसी की रंजिश में शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे वह घर से भानपुर तहसील के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान उनके ही भाई दिनेश पाल सिंह ने रास्ता रोककर गाली दी व लाठी से पीठ पर व हाथ पर वार कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
बंटवारे के विवाद में तोड़फोड़, चार नामजद
बस्ती। छावनी पुलिस ने बंटवारे के विवाद में केस दर्ज किया है। सेवरालाला निवासी नीलम पत्नी कृष्ण कुमार ने तहरीर दी है कि विपक्षी पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर उनका शौचालय तोड़ने लगे। परिजनों ने मना किया तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के नाथूराम, संगम, विकास और कमला देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
चार वर्ष पहले हुए दुष्कर्म मामले में केस दर्ज

बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 30 अप्रैल 2021 को हुई दुष्कर्म की वारदात का केस दर्ज किया है। 22 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर दी है कि 30 अप्रैल 2021 को वह अपने घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी रामबाबू ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में शादी का झांसा देकर कई बार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में शादी से भी मुकर गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामबाबू समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
मजदूरों के लिए पानी लेने जाते समय पीटा, केस
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के कटया पंडित गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। गांव के रामउग्रह यादव ने तहरीर दी है कि वह और गांव के जयराम चौधरी, हिमांशु यादव अपने खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। मजदूरों के लिए पानी लेने जाते वक्त उन्हें विपक्षी राजेंद्र गौड़ ने बिना किसी बात के मारा-पीटा। बीच-बचाव करने आए जयराम चौधरी को भी मारा। बंधे पर खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। रोकने आए हिमांशु यादव को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
पति सहित तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस
गौर। सोनवालिया गांव की संतराजी ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी लड़की की शादी छावनी क्षेत्र के सेवरा लाल गांव में अर्जुन के साथ वर्ष 2024 में हुई थी। तभी से मेरी लड़की को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने पति अर्जुन,ससुर रामनयन व सास उर्मिला देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर किया है। प्रभारी निरीक्षक गौर परमाशंकर यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
सीओ ने दर्ज कराया केस
वाल्टरगंज। सीओ सिटी शशि भूषण तिवारी रविवार को सुबह लगभग 11 बजे थाने पहुंचे। वहां भीड़ जुटी थी। उनसे थाने आने का कारण पूछा तो रहमान, अब्दुल मोतल्लिव, छोटू उर्फ लोहड़ा निवासी जमदाशाही थाना वाल्टरगंज ने बताया कि उसको गांव के ही तीन-चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। सीओ सिटी ने थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी को केस दर्ज कर मेडिकल कराने के निर्देश दिए। संवाद
आंख अस्पताल से बाइक चोरी
बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सिघोरिया निवासी आदित्य ओझा की बाइक रविवार दोपहर डेड़ बजे मालवीय रोड स्थित आई हॉस्पिटल के बाहर से गायब हो गई। आदित्य का कहना है कि वह बाइक में लॉक लगा कर काम से गाए थे। लौटे तो बाइक गायब थी। पुलिस को तहरीर दी गई है। संवाद
स्मार्ट मीटर लगाते वक्त करंट से युवक झुलसा
बनकटी। देइसांड़ उपकेंद्र से जुड़ने वाले नेगुआ गांव में स्मार्ट मीटर लगाते समय करंट लगने से युवक झुलस गया। फर्म के ठेकेदार की तरफ से लालगंज क्षेत्र के बिरतिया निवासी दुर्गेश कुमार पाठक मीटर लगा रहा था। ट्रांसफाॅर्मर के पोल पर स्मार्ट मीटर लगाते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। संयोग था कि तुरंत बिजली कट गई और वह नीचे लटक गया। उपस्थित ग्रामीण उसे निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेजा गया। चर्चा है कि ठेकेदार ने सुरक्षा उपकरण दिए बिना काम करा रहा है। एसडीओ शिवनारायण सिंह ने बताया कि लापरवाही की जांच कराई जा रही है। संवाद
अनियंत्रित होकर बाइक चालक गिरा, घायल
कलवारी। क्षेत्र के कनैला गांव के पास बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय लालमन निवासी सुजावलपुर थाना कलवारी बाइक से कुसौरा सोंधिया मार्ग पर कनैला गांव के पास अनियंत्रित होकर गिर पड़े। उनके सिर में चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने उनको सीएचसी बहादुरपुर ले गए। उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें