फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एएसआई के घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी

Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हवेली खास में चोरों ने सहायक उप निरीक्षक के बंद पड़े घर को खंगाल डाला। मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चूरा ले गए।
घर में खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसी ने लोगों को बुलाना शुरू किया तो चोर को भनक लग गई। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए।
जानकारी के अनुसार, हवेली खास निवासी मनोज मिश्रा एसएसपी गोरखपुर कार्यालय में सहायक उपनिरीक्षक हैं। उनकी माता विंध्यवासिनी मिश्रा ने तहरीर में बताया है कि परिवार अधिकतर गोरखपुर में रहता है। 26 जनवरी की रात चोर घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अलमारी, बक्सा, बेड बाक्स और पूजा घर को खंगाल डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

67 हजार सात सौ रुपये, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक गले की चेन, चार चांदी का सिक्का, एक मूर्ति और सोने के दो सिक्के चोर चुरा ले गए। देर रात पड़ोसी की मदद से मनोज को घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। चोरी का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें