फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले तीन पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। सोशल मीडिया पर मतगणना स्थल पर लाठी व कैमरा लेकर पहुंचने की अपील करके चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर वाल्टरगंज, पैकोलिया व लालगंज थाने में मतगणना में बाधा पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के तीन मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।
वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने तहरीर में बताया है कि फेस बुक पर प्रमोद यादव निवासी पिपराहिक्का के नाम से की गई पोस्ट में लिखा गया कि मतगणना स्थल पर लाठी व कैमरा लेकर अधिक संख्या में पहुंचने को कहा गया। आरोप है कि लोक सेवक को हमले की धमकी देते हुए मतगणना प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उधर, लालगंज थाने के दरोगा सूर्यभान यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विवेक यादव के फेस बुक आईडी पर लगे फोटो पर दयाशंकर यादव निवासी रक्सा थाना लालगंज ने पोस्ट कर आम जान मानस को भड़काने का प्रयास किया। इसमें कहा कि मतगणना स्थल पर लाठी लेकर पहुंचना है जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित करने की मंशा दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयाशंकर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पैकोलिया पुलिस ने भी मतगणना को प्रभावित करने के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट व अफसरों पर टिप्पणी करने के आरोप में दरोगा मैनेजर सिंह की तहरीर पर राहुल सिंह बरगदवा व राहुल यादव पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें