फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के विवाद के दो मामलों में पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के कैथी और वेरता गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और गालीगलौज के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कैथी निवासी ध्रुव नारायण ने तहरीर में बताया कि गाटा संख्या 35 की भूमि को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि विपक्षी भूमि पर लगा तार हटाने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट की गई। पुलिस ने शिव कुमार और अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
वहीं, वेरता के प्रधान प्रतिनिधि सुनील चौरसिया ने आरोप लगाया कि गांव की बंजर भूमि पर कब्जा किया जा रहा था। मना करने पर गालीगलौज की गई। पुलिस ने सुखराम, निखिल और मयाराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सुखराम का शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें