बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के संचालन को लेकर मामा-भांजे के बीच हिस्सेदारी का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
मारपीट में घायल भांजे अभिषेक की तहरीर पर 10वें दिन लालगंज पुलिस ने उसके मामा हरेंद्र श्रीवास्तव निवासी महला शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर और बेटे हिमांशु पर मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। संवाद