गौर। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में मंगलवार की रात युवक को काबू में कर घर में रखा जेवर और नकदी को चोर च थे। इस मामले में गांव के रमेश कुमार की तहरीर पर गौर पुलिस ने शुक्रवार को एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
गौर थाना के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी रमेश कुमार ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रात में बेटा और बहू कमरे में सो रहे थे। बेटा रात करीब 11:30 बजे लघुशंका करने के लिए उठा तो पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद चाकू सटाकर घर में घुस गए और सोने का हार, झाला, पावजेब, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो पायल, बच्चों का गुजहरा,दो सोने का लॉकेट व एक हजार नकद उठा ले गए। कपड़ों को इधर-उधर फेंक दिए।
इसके बाद सभी भाग निकले। बेटे ने शोर मचाया गया तो गांव के लोग जुट गए। तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना की सूचना लोगों ने डायल 112 को दी। थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। संवाद