बस्ती। सोनहा पुलिस ने दीवार जोड़ने के विवाद में हुई मारपीट के मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। नरखोरिया निवासी विजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि गांव के ओम प्रकाश मिश्र, रंजना मिश्र और जय प्रकाश ने मिलकर उन्हें मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। संवाद
चाकू-हथौड़ा के साथ युवक गिरफ्तार
बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने क्षेत्र के नागपुर निवासी सुधांशु उर्फ बबलू सिंह को पुलिस ने नाजायज चाकू और हथौड़े के साथ गिरफ्तार किया। एसएचओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि हसीनाबाद से आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गई तो चाकू और हथौड़ा मिला। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद