फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जानलेवा हमले के आरोप में छह पर केस दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के छह आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परमात्मा निवासी बैड़ारी मुस्तहकम थाना कलवारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गाटा संख्या 83 के अपने हिस्से में रोपाई किए गए धान की कटाई 18 अक्टूबर 2023 को सुबह 11:30 बजे करा रहे थे। गांव के रामसागर उनकी पत्नी निर्मला, उनके पुत्र दुर्गेश, उमेश तथा बेटी संगीता व मंगीता एक राय होकर खेत में पहुंचे और उन्हें मारपीट कर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

जब उनका लड़का बबलू बीच बचाव करने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। जब दोनों जान बचाकर घर भागने लगे तो इन लोगों ने पत्थर से मारना शुरू किया। उसी रात 9:30 बजे यह लोग उनके घर में घुसकर उनकी पुत्रवधू कंचन व पत्नी सुभावती को मारापीटा और झोपड़ी उजाड़कर फेंक दिया। गांव के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 14 अगस्त 2024 को कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें