फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेकाबू डबल डेकर बस की चपेट से बाइक सवार घायल

Wed, 18 Dec 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। हाईवे पर बड़हर गांव पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज बेकाबू डबल डेकर बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। लोगों के सहयोग से घायल को सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए अयोध्या के दर्शननगर मेडिकल काॅलेज ले गए है। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छावनी क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी सौरभ जायसवाल (25) पुत्र संत कुमार जायसवाल घर से बाइक लेकर बड़हर कला स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराने आया था। तेल भरवाकर सड़क पर पहुंचते ही बाइक बस की चपेट में आकर दूर तक घिसटती चली गई। बाइक में फंसा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बस रोकवाया। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस टीम ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें