फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में दंपती के घायल होने के मामले में केस दर्ज

Sun, 27 Oct 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के बेइली गांव के पास दवा कराकर वापस घर जा रहे दंपती बच्चे समेत घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में प्रभात कुमार तिवारी निवासी पड़री थाना कलवारी ने लिखा है कि 21 अक्तूबर को वह गर्भवती पत्नी व चार वर्षीय बेटे अनिकेत के साथ बाइक से दवा कराकर वापस घर जा रहा था। बेईली गांव के पास पीछे से आ रहा दो पहिया चालक जो नशे में था। उसने पीछे से ठोकर मार दिया। गिरने के कारण पत्नी व बच्चे को अधिक चोट आई है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी बहादुरपुर सैय्यद वसीम हैदर जैदी को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें