फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधिकारियों ने लिया जेल का जायजा

Sun, 27 Oct 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला कारागार का पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। जेल में बंदियों व कैदियों से सुविधाओं के बारे में फीडबैक ली। जिन बंदियों, कैदियों को विधिक सहायता की जरूरत हो ,उसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। डीएम रवीश गुप्ता व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी दोपहर में अचानक जेल में दाखिल हुए तो खलबली मच गई। उस समय कैदियों व बंदियों के साथ मिलकर जेल स्टाफ के लोग अखंड रामायण का पाठ कर रहे थे। अधिकारियों ने बैरकों के अलावा मेस, रसोई, अस्पताल आदि का मुआयना किया। ठंड आने के क्रम में बंदियों को उचित व्यवस्था मुहैया कराने को कहा। जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें