फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैर इरादतन हत्या में छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 अप्रैल को मारपीट के दौरान चोट लगने से युवक की मौत का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाली थानांतर्गत डिलिया निवासी सरिता देवी पत्नी राजेश ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी पड़ोसियों ने बच्चों से हुई कहासुनी की रंजिश में 28 अप्रैल की सुबह साढ़े छह बजे उनके सहन के अंदर घुसकर अपशब्द का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। साथ ही परिवार के लोगों को मारापीटा।
विज्ञापन

इस मारपीट में उन्हें, उनके बेटे, जेठ रामसुरेश के अलावा विकास, अनुराग और अन्नू को चोट आई। इलाज के दौरान बेटे अमर (18) की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दिनेश चौधरी ने बताया कि सरिता देवी की तहरीर पर डिलिया निवसी माया देवी, प्रेमचन्द, राजवंत, राम सागर, शिवकुमार और शिखा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें