फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और सपा के जिलाध्यक्षों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और सपा के जिलाध्यक्षों पर केस
विज्ञापन

बस्ती। प्रशासन की अनुमति के बिना विरोध प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के खिलाफ कोविड प्रोटोकाल उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर प्रसाद वर्मा और सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों दल के कई अज्ञात कार्यकर्ता भी मुकदमे में शामिल किए गए हैं।
कोतवाली के उप निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी ने तहरीर दिया है कि जिलाध्यक्ष कांग्रेस की अगुवाई में 10-12 लोग हाथों में डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि वापस लेने की तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए निकले। आरोप है कि बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जुलूस निकाला गया। इस आधार पर जिलाध्यक्ष व अन्य पर आईपीसी की धारा 188 व 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी सिविल लाइंस अभिषेक सिंह ने दूसरा मुकदमा सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में 15-20 लोगों पर दर्ज कराया। जो पेट्रो मूल्य वृद्धि वापसी की मांग करते हुए न्याय मार्ग शास्त्री चौक होते हुए नारेबाजी कर रहे थे। बिना मास्क लगाए सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी अधिनियम में एफआईआर
बस्ती। लालगंज पुलिस ने कोरोना महामारी के लिए जारी गाइडलाइन व धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ आईपीसी, आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एसआई भीम सिंह की तहरीर पर महसो पठान टोला निवासी नफीस खान, रहीमु खान, महसो ऊंचवा टोला निवासी पप्पू, राज, धर्मेंद्र, विरेन्द्र कुमार राव, उमेश, महसो पश्चिम टोला के रोहित उर्फ अखिलेश, सूसीपार के शिवेन्द्र और दुर्गेंद्रनाथ के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें