फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी लड़कियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम

विज्ञापन
\ महसों कस्बे पुलिस से नाराज ग्रमीणों ने किया सड़क जाम। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
हत्यारोपी लड़कियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम
विज्ञापन

बस्ती। लालगंज के महसों में सूजा घोंपकर हत्या के मामले में नामजद दो लड़कियों को बचाने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार वालों ने बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे महुली मार्ग को जाम कर दिया। एक घंटे तक महुली-बस्ती मार्ग बाधित रहा। वे पुलिस पर मामले का अल्पीकरण करने का आरोप लगात हुए नामजद दोनों लड़कियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

दो दिन पहले सगे भाइयों के बच्चों में विवाद हुआ था। आरोप है कि एक भाई रामचरन ने पत्नी आशा और दो बेटियों के साथ मिलकर 22 वर्षीय भतीजे सनोज को चाकू और सूजा घोंपकर मार डाला था। लालगंज पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रामचरन, आशा और इनकी दो बेटियों पुष्पा और पूजा के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया। रामचरन व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन दोनों लड़कियां गिरफ्त में नहीं आ सकीं। इसी के विरोध में परिवार के लोग महुली मार्ग पर जाम करने पहुंच गए। सूचना मिलते ही लालगंज थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन समेत दर्जनों लोग डीएम कार्यालय पर जाने लगे। इसी बीच रुधौली के नवागत क्षेत्राधिकारी शक्ति सिंह और क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें