फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती व किशोरी को भगा ले जाने पर केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 17 Aug 2023 02:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोपी को हर्रैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से किशोरी को मुक्त करा लिया है। एसएचओ देवेंद्र प्रताप राणा ने बताया कि एसआई छांगुर प्रसाद की टीम ने बुधवार को आरोपी कुलदीप निषाद को मुखबिर की सूचना पर महुघाट चौराहे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में युवती व किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के अलग-अलग मामले में वाल्टरगंज व दुबौलिया पुलिस ने केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाने में 15 वर्षीय किशोरी की मां ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि 13 अगस्त को फतेहपुर जिले के धाता थानाक्षेत्र के सेमरी गांव का निवासी कौशल उसकी पुत्री को क्षेत्र के एक मंदिर से भगा ले गया।
विज्ञापन


दूसरे मामले में 20 वर्षीय युवती के पिता ने तहरीर दी है, जिसमें गांव के ही शेखर उर्फ भाटू पर आरोप लगाया है कि सात अगस्त को शादी का झांसा देकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर वह भगा ले गया। पुलिस दोनों मामलों की तफ्तीश कर रही है।

किशोरी भगाने का आरोपी गिरफ्तार
किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोपी को हर्रैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से किशोरी को मुक्त करा लिया है। एसएचओ देवेंद्र प्रताप राणा ने बताया कि एसआई छांगुर प्रसाद की टीम ने बुधवार को आरोपी कुलदीप निषाद को मुखबिर की सूचना पर महुघाट चौराहे से गिरफ्तार किया। साथ गई महिला आरक्षी ने साथ में मौजूद किशोरी को मुक्त करा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें