फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छिनैती व मारपीट का मामला, शांति भंग में चालान

Sun, 28 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के बभनान रोड के रानीपुर गांव के पास सरयू नहर के नागर रजवाहा नहर पर बनी पुलिया पर रास्ता अवरुद्ध कर खड़े वाहन को हटाने के लिए हॉर्न बजाने से दबंग नाराज हो गए। नाराज लोगों ने वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ट्रांसपोर्टर के साथ मारपीट की। उसके पास रखे लगभग 12 हजार रुपये छीन लिया। असलहे के बट से सफारी का शीशा तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर मामले का अल्पीकरण करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरहपुर कुंवर गांव निवासी अवनीश कुमार सिंह शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे अपनी कार से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बभनान रोड से रानीपुर गांव के पास सरयू नहर के नागर रजवाहा पर बने पुलिया के पास पहुंचे। जहां सड़क पर कार खड़ी कर कुछ लोग बैठे हुए थे। रास्ता संकरा होने के कारण उन्होंने गाड़ी का हॉर्न बजाया तो एक व्यक्ति कार के पास आ गया। पीड़ित के अनुसार, ड्राइविंग सीट के पास आकर उसने बदसलूकी करते हुए वाहन के शीशे पर असलहे के बट से प्रहार कर तोड़ दिया। खुद को शिवम पांडेय बताते हुए धमकी दी। इसी बीच कार में बैठे रानीपुर निवासी मधुर पांडेय, संकट मोचन पांडेय व अर्जुन भी आ गए और कार से खींचकर पुलिया के नीचे धकेलने लगे। आरोपियों ने पीडि़त की जेब में रखे 12,350 रुपये भी छीन लिए। गुहार सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना सुबह थाने पर दी। पुलिस आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई और शांति भंग में चालान कर दिया। सीओ शेषमणि उपाध्याय ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। छिनैती की घटना गंभीर है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। बदमाशों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें