बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दीवार गिराने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी गांव की सूर्यमुखी देवी ने तहरीर दी है कि पुरानी नींव पर अपने हिस्से में लगभग 15 दिन से मकान का कार्य चल रहा था। करीब पांच फुट दीवार तैयार हो गई थी।
आरोप है कि आठ अगस्त को विपक्षियों ने मजदूरों को धमका कर भगा दिया और दीवार गिराने लगे। रोकने पर अपशब्द कहते हुए मारने के लिए दौड़ाया। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव के अतुल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद