विक्रमजोत। छावनी थाना के विक्रमजोत धुसैनिया रजवापुर संपर्क मार्ग पर अमोलीपुर नहर पुल के मोड़ पर दो कारें टकरा गईं। हादसे में 50 वर्षीय संदन कुमार शुक्ल निवासी मेढैया शुक्ल थाना परशुरामपुर घायल हो गए। राहगीरों ने कार सवार को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। दूसरी कार में सवार भी जख्मी हो गया। पहली कार सवार की स्थिति गंभीर देख वह अपनी कार लेकर भाग निकला। घटनास्थल की तरफ जा रही छावनी पुलिस ने विक्रमजोत अंडरपास मोड़ के पास धर दबोचा। कार को कब्जे में लेकर चालक को सीएचसी भेजा। चौकी इंचार्ज कमलेश यादव ने बताया कि दो कार कब्जे में हैं। संवाद