बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न एवं मारने-पीटने और जाने से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम बढ़नी के चतुर्भुज पांडेय की पुत्री साधना पांडेय की शादी भुवनपुर में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कार की मांग को लेकर उसे अक्सर मारापीटा जा रहा है। जान से मारने की धमकी देने के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण किया जा रहा है।
पुलिस मामले में थाना क्षेत्र के भुवनपुर गांव निवासी पति अनुकूल मिश्रा, ससुर शिव प्रकाश मिश्रा, सास गीता मिश्रा एवं देवर आलोक मिश्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं मारने-पीटने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद