फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुधन प्रसार अधिकारी से जहरखुरानी के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुधन प्रसार अधिकारी से जहरखुरानी के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। पशुधन प्रसार अधिकारी से जहरखुरानी के मामले में छावनी पुलिस ने रविवार को दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पीड़ित की ओर से शनिवार को तहरीर दी गई थी।
राजेश कुमार चौधरी निवासी टिनिच शुक्ल थाना गौर बाराबंकी जिले में भिटरिया के पास बनी कोडर पशु चिकित्सालय पर पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात हैं। बीते शुक्रवार की शाम ड्यूटी से घर आने के लिए मियां का पुरवा से एक निजी बस में बैठे। बस से अयोध्या जिले के देवकाली मोड़ के पास उतर गए। यहीं पर कार सवार दो लोग मिले और बस्ती जाने का रास्ता पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश ने रास्ता बताया और स्वयं भी बस्ती जाने की बात कही। दोनों युवकों ने उन्हें पीछे वाली सीट पर बैठा लिया। अयोध्या पुल के पास पहुंचे तो एक युवक बाहर जाकर गुटखा और कोल्डड्रिंक लेकर आया। राजेश ने मना किया तो दबाव बनाकर उन्हें कोल्डड्रिंक पिला दी। थोड़ी देर बाद राजेश अचेत हो गए। उसके बाद उन्हें छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत के पास सड़क किनारे धकेल दिया गया। उनके पास मौजूद रजिस्टर, दो एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, अंगूठी, छह हजार रुपये लेकर दोनों फरार हो गए। कई घंटे बाद होश में आने पर शनिवार शाम को राजेश ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें