फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दिकतौली गांव के 35 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि मृतक शिवलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिकतौली निवासी राममिलन की पांच संतानों में दूसरे नंबर का शिवलाल (35) मुंबई में शटरिंग करते थे। पत्नी विमलावती आठ साल की बेटी सोनाली को साथ लेकर चार दिन पहले मायके चली गई थी। पिता राममिलन ने बताया कि शिवलाल पिछले कई वर्षों गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ और मुंबई तक इलाज कराया गया, मगर कोई फायदा नहीं हो रहा था। सभी जगहों से चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था। इसके चलते वह बहुत परेशान रहने लगे थे। कयास लगाया जा रहा है कि वह बीमारी से तंग आकर शनिवार की रात कमरे का फाटक बंद कर लिया था। फिर साड़ी के फंदे से लटका शव मिला। सुबह घर के लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें