फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बरातियों की कार में टक्कर मारने के आरोपी चालक पर केस

Fri, 08 Dec 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बरातियों की कार दुर्घटना के मामले में मुंडेरवा पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक पर केस दर्ज किया है। हादसे में कार में सवार दूल्हे के भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता कौशलेंद्र प्रताप पांडेय ने तहरीर देकर कहा है कि उनका पुत्र अभिज्ञान पांडेय पांच दिसंबर को देर शाम करीब 7:30 बजे दो अन्य लोगों के साथ बरात जा रहा था। मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर लहरी गांव के पास महादेवा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। इससे उनके बेटे अभिज्ञान की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के बक्सर निवासी कौशलेंद्र पांडेय का परिवार शहर में कोतवाली क्षेत्र के मालवीय रोड पर रौता चौराहे के पास रहता है। मंगलवार को उनके बड़े बेटे गौरव पांडेय की शादी थी। छोटे पुत्र 23 वर्षीय अभिज्ञान पांडेय अपने मित्र की कार मांग कर अभय मिश्र पुत्र श्री कृष्ण मिश्रा निवासी ग्राम छविलहा व बुआ के बेटे कन्हैया दुबे के साथ बरात जा रहे थे। मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर लहरी गांव के पास हादसा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें