फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजस्व टीम से मारपीट में छह पर केस

Thu, 05 Jun 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र के कड़जहना गांव में मंगलवार को जमीन पैमाइश के दौरान राजस्व टीम से मारपीट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में लेखपाल भूपेंद्र कुमार ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया कि ऑनलाइन शिकायत के अभिलेखीय और स्थलीय जांच के लिए राजस्व लेखपाल भास्कर वर्मा के साथ मौके पर गए थे। जांच के दौरान कड़जहना निवासी रामचंदर, राम मूरत, राम सूरत, राम प्रकाश, राम सूरत की पत्नी सोना और ग्राम कुचुरुआ निवासी गिरिजा शंकर गौड़ से विवाद हो गया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। भू-नक्शा भी फाड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें