फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स प्रकरण : एडी हेल्थ ने दर्ज किया बयान

Thu, 05 Jun 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महिला अस्पताल के स्टाफ नर्स प्रकरण में एडी हेल्थ डॉ. रामानंद ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शाम चार बजे उन्होंने अपने कार्यालय में दोनों पक्ष को तलब किया। इस दौरान शिकायतकर्ता स्टाफ नर्स और आरोपी सीएमएस का अलग-अलग बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रकरण एक सप्ताह पुराना है। जिला महिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स ने सीएमएस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसको लेकर शिकायती पत्र पहले सीएमओ और बाद में डीएम को सौंपा था। मामले में एडी हेल्थ ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने महिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार से शिकायत के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद संबंधित स्टाफ नर्स का भी बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. रामानंद ने बताया कि दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर लिया गया। इसके बाद अगले चरण में अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें