फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में मौत मामले में कार चालक पर केस

Fri, 14 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जिवधरपुर रॉय गांव निवासी शारदा प्रसाद अपने घर के सामने हाईवे पार कर रहे थे।
उसी समय बस्ती की ओर जा रही एक अर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शारदा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए और थोड़ी ही देर में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक के पुत्र अमृतलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने और मृत्यु कारक दुर्घटना घटाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें