फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 21 Jul 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के नरसिंहपुर चौराहे पर करीब एक माह पहले हुए हादसे के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया है। हादसे में चार लोग घायल हो गए थे। हर्रैया थानाक्षेत्र के मनिकरपुर के मोहम्मद मारुख खान ने तहरीर दी है कि 19 जून की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हर्रैया की तरफ जा रहा था। नरसिंहपुर चौराहे के पास कार चालक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। मोहम्मद अकिल, मोहम्मद हमजा, मोहम्मद साबिर और मोहम्मद शाद को काफी चोटें आईं। थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया है कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन



बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के लेदवा चौराहे पर रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 60 वर्षीय छट्ठू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। लोगों ने घायल को सरकारी एंबुलेंस से पीएचसी सल्टौआ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद


जमीन पर अवैध कब्जा करने की एसपी से शिकायत
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द निवासी बलिराम पुत्र जगन्नाथ ने एसपी और डीआईजी को पत्रक भेज अपनी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की है। कहा कि दबंग के किस्म के लोग उनकी जमीन पर जबरिया कब्जा करने लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं। हल्का लेखपाल की मिलीभगत से विपक्षी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें