फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न बांटने पर कोटेदार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन न बांटने पर कोटेदार पर मुकदमा
विज्ञापन

मुंडेरवा। राशन वितरण न करने के मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर मुंडेरवा पुलिस ने मुंडेरवा के कोटेदार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रविवार को मुकदमा दर्ज किया। कोटेदार की लंबे अरसे से कार्डधारकों की ओर से शिकायत की जा रही थी।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनीता कुमारी की ओर से दी गई तहरीर में आरोप है कि मुंडेरवा गांव के कोटेदार दिनेश कुमार ने ग्रामीणों से अंगूठा लगवाने के बाद भी निर्धारित राशन नहीं दिया। वह बार-बार कार्ड धारकों को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को साक्ष्य के रूप में कार्डधारकों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया। आरोप है कि बार-बार संबंधित कोटेदार ने अंगूठा लगवाने के बाद भी समुचित राशन नहीं दिया। जबकि राशन को स्टाक से खारिज भी कर दिया जाता था। मुंडेरवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें