कुल्हाड़ी से वार कर हत्या का आरोपित गिरफ्तार
बस्ती। बकरी के गेहूं खा लेने के बाद हुई रंजिश में कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में पुरानी बस्ती के बखरिया निवासी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ सिटी आलोक प्रसाद का कहना है कि मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे हत्या में तरमीम कर आरोपित रवि को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, खजुरिया गांव निवासी 18 वर्षीय और लल्लन और रवि में कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि उसी खुन्नस में शनिवार को रवि ने हमला कर दिया। लल्लन के भाई राम अवतार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव निवासी रवि ने शनिवार को कुल्हाड़ी से लल्लन पर वार किया। गंभीर रूप से घायल लल्लन मौके पर ही बेहोश हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सक ने हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन वहां ले जाते समय देर शाम रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव का लखनऊ में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।