भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत चार पर एफआईआर
बस्ती। भूमि विवाद में पैरवी करने को लेकर लालगंज थाने में शनिवार शाम हुए विवाद के मामले में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार देर शाम मुकदमा दर्ज किया। थाने पर थानाध्यक्ष से बहस करने के बाद शिवांशु को थाने पर ही बैठा लिया गया था। हालांकि सीओ रुधौली जनार्दन दुबे ने मौके पर मामले का पटाक्षेप करा दिया था।
थानाक्षेत्र के पक्कवा बाजार में त्रियुगी पांडेय व अशोक अग्रहरि, रंगीलाल अग्रहरि के बीच चल रहे भूमि विवाद में शनिवार को एक पक्ष की पैरवी में भाजयुमो जिलाध्यक्ष पहुंचे थे। मुंडेरवा थाने के अहिरौली निवासी अशोक कुुमार की पत्नी रिंकी का आरोप है कि जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्रा, अमित पांडेय, त्रियुगी नारायण पांडेय निवासी बजहा थाना लालगंज व एक अन्य अज्ञात ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया और मारने के लिए दौड़ा लिया। एसओ ने बताया कि धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।