फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी करने निकला युवक, तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी करने निकला युवक, तालाब में मिला शव
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ब्यूतहरा में बन रहे विद्युत उपकेंद्र में मजदूरी करने गए युवक का रविवार सुबह तालाब में शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती क्षेत्र के धमौरा गांव निवासी 43 वर्षीय राधेश्याम शनिवार को मजदूरी करने गया था। देरशाम तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। कहीं पता नहीं चलने पर सुबह होने का इंतजार करने लगे। वहीं रविवार सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब में साइकिल और औंधे मुंह युवक के शव को लोगों ने देखा। किसी ने पुरानी बस्ती पुलिस को जानकारी दी। एसआई मनीष जायसवाल, कांस्टेबल रवि कुमार, बृजेश चौहान ने शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर पहुंचे राज गौतम ने शव की पहचान अपने पिता राधेश्याम के रूप में की। राधेश्याम दो भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार के कमाऊ मुखिया की मौत पर गांव वाले भी शोकाकुल हैं। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें