फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के खिलाफ केस दर्ज होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में गड़बड़ी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में गड़बड़ी मिली है। डीएम आशुतोष निरंजन ने इस संबंध में पटना की कार्यदायी संस्था के खिलाफ केस दर्ज कराने की संस्तुति कर नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

संस्था की ओर से नगर पालिका परिषद के 849 लाभार्थियों की डीपीआर ऑनलाइन आवेदन से बनाई गई थी। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद लाभार्थियों का जियोटैग कराने से पूर्व जनपद स्तरीय टीम की ओर से किए जा रहे सत्यापन में 849 लाभार्थियों के डीपीआर में से 628 लाभार्थी अपात्र पाए गए। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि अत्यधिक संख्या में अपात्र पाए गए लाभार्थियों का संज्ञान लेते हुए डीएम ने संबंधित प्रकरण की गड़बड़ियों को गंभीरता से लिया है। इसमें यह माना गया कि संस्था के कर्मियों की ओर से अपनी जिम्मेदारियों का ठीक ढंग से निर्वहन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें