फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में 30 आरोपियों पर केस

Fri, 22 Sep 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज व महिला थाने में दर्ज किए गए तीनों मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिताओं का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऐसे तीन मामलों में 30 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
वाल्टरगंज पुलिस ने चंदोखा गांव में दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के आरोप में छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में नगर थाना क्षेत्र के मसहा में पिता के घर रह रही किरन राजभर ने तहरीर दी है। उसने बताया है कि उसकी शादी चंदोखा निवासी सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद पति, ससुर, सास, जेठ व ननद कम दहेज देने की बात आए दिन मारते-पीटते हैं। पुलिस ने पति सुनील, ससुर राम तीरथ, सास सुन्दरावती, जेठ संतोष, ननद आरती व रीता पर केस दर्ज किया है।
इसी प्रकार महिला थाना पुलिस ने लालगंज थाने के जिगिना निवासी विवाहिता की तहरीर पर चार ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। इस संबंध में दीपा मिश्रा ने तहरीर दी है। उसने बताया है कि 14 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे ससुराल के लोगों ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। न देने पर अपशब्द कहते हुए पिटाई की। पुलिस ने पीड़िता के पति दिलीप मिश्र, ससुर रमाशंकर, सास उर्मिला और देवर संदीप पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में महिला थाना पुलिस ने मुसहा बरहपेड़ा थाना दुबौलिया निवासी विवाहिता को दहेज में चार लाख रुपये को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में 20 लोग आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें