टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर राष्ट्रीय कौशल योग्यता के तहत बृहस्पतिवार को कॅरिअर गाइडेंस मेले लगया गया। छात्रों ने विभिन्न तरह के स्टाॅल लगाए।
छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ कॅरिअर चयन के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य डाॅ. विजय प्रकाश बर्मा ने बच्चों के स्टाल का निरीक्षण किया गया। छात्रा संध्या, अजंली, छात्र दिव्यांश यादव व अभिषेक से स्टाल के उद्देश्य व कॅरिअर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि छात्र पढ़ाई करते समय ही अपनी रुचि के अनुरूप कॅरिअर चयन कर उसी दिशा में आगे बढ़े। कहा कॅरिअर के हिसाब से ही तैयारी करें। नोडल प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, इंद्र बहादुर वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, विवेक मिश्र माैजूद रहे। संवाद