फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को दिए कार्ड

विज्ञापन
जीआईसी में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण करते अति​थि स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। रविवार को जिले में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। कई प्रोफेसरों और शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कार्ड दिए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश कार्ड काफी सहूलियत देगा। इससे बड़ी संख्या में शिक्षक कवर होंगे। मुख्य आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय सभागार में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना रहीं। जिला नोडल अधीकारी डॉ. अतुल कुमार पांडेय ने अतिथियों का अभिनंदन किया। योजना के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में कुल 30 लाभार्थी शिक्षकों को कैशलेस कार्ड का वितरण किया गया। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कैशलेस योजना के लाभ एवं उपयोगिता से सबको परिचित कराया।
प्राचार्य शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती प्रो. रीना पाठक अतिथियों के प्रति आभार जताया। योजना से शिक्षकों के जीवन में महत्व को रेखांकित किया। सह नोडल अधिकारी डाॅ. ब्रजेश कुमार दूबे ने सक्रिय रुप से सहयोग किया। सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, भाजपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आलम चौधरी, शिवेंद्र मोहन पांडेय, ले. राजेंद्र बौद्ध, बलराम चौधरी, प्रदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे। डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें