बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद यूपी का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को जिलाधिकारी से मिला। ज्ञापन देकर मांग किया कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बस्ती में हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरो सर्जन की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में कई कर्मचारी और शिक्षक की मृत्यु हो चुकी है। दोनों अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती होने से समय से उपचार मिलने पर कई की जान बच सकती है।