फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिरी कार

Sun, 30 Jun 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवक को आईं चोटें, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के वनवधिया के पास शुक्रवार की रात 10:15 बजे बस्ती से डुमरियागंज जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। इससे कार सवार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के निवासी 40 वर्षीय अमित कुमार पुत्र राम किशोर को चोटें आईं।
विज्ञापन

घायल को एंबुलेंस से आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि देर रात बस्ती से अपनी कार में डुमरियागंज जा रहे थे। रास्ते में अचानक झकपी आ जाने से हादसे का शिकार हो गए। डॉक्टर के मुताबिक अमित की कनपटी के पास चोटें आई हैं। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें